Apple Arcade
Alto's Odyssey — Remastered 4+
खोया शहर
Snowman
स्क्रीनशॉट
विवरण
ऑल्टो और उसके दोस्त निकल पड़े हैं सैंडबोर्डिंग के एक कभी न खत्म होने वाले सफर पर, जहां वे 'द लॉस्ट सिटी' को ढूंढेंगे और उसमें छिपे रहस्यों का पर्दाफाश करेंगे। इस सफर में उनके साथ हो लें और रेत के टीलों, खतरनाक घाटियों, प्राचीन मंदिरों और बड़ी-बड़ी गुफाओं से होकर गुजरें - घर से दूर एक जादुई दुनिया का सफर।
इस सफर में आप हरी-भरी बेलों से लदी जगहों से होकर जाएंगे, गर्म हवा के गुब्बारों के ऊपर से गुजरेंगे, ऊंची-ऊंची चट्टानों पर चढ़ेंगे, अपना विंगसूट पहनकर हवा में तैरेंगे और शरारती जानवरों से बचकर निकलेंगे - इसके अलावा आप रेगिस्तान के अनकहे राज तो उजागर करेंगे ही।
एक नई तरह की जगह का मजा लें। लंबे समय तक गेम से जुड़े लोगों के पसंदीदा ऑल्टो क्लासिक ओडिसी एक्सपीरिएंस में ही कुछ छिपे हुए स्पेशल चैलेंज जोड़े गए हैं। यह सभी कुछ सिर्फ Apple Arcade पर।
• सीखना आसान है, लेकिन इस पर महारत हासिल करना मुश्किल है। ऑल्टो सीरीज के गेम की खासियत है इसका एक टच से खेले जाने का सिस्टम। आप बार-बार टच करके कई कॉम्बो की एक कड़ी बना सकते हैं। साथ ही, इसमें सैकड़ों लक्ष्य हैं जिन्हें पूरा करके आप नए-नए आइटम और स्किल अनलॉक कर सकते हैं - वह भी एकदम आसान कंट्रोल्स के साथ।
• चार तरह की शानदार लोकेशन का मजा लें। रेत के टीलों, घाटियों, मंदिरों के अलावा पहली बार द लॉस्ट सिटी में दाखिल हों और एक से बढ़कर एक जगहों का आनंद लें। हरेक जगह एक-दूसरे से एकदम अलग है जिनमें खेलने का अपना अलग ही मजा है।
• नई ऊंचाइयां। गर्म हवा के गुब्बारों से उछलकर, हिलती-डुलती रेलिंग से होकर, दीवार पर चलकर और विंगसूट से उड़ान भरकर आसमानी दुनिया के राज उजागर करें।
• कुदरती करिश्मों पर महारत हासिल करें। रेतीले तूफानों और टूटते तारे जैसे मौसम और रोशनी वाले इफेक्ट्स के अलावा आपको रेगिस्तान में बवंडर और उफनते हुए पानी का भी सामना करना पड़ेगा।
• ऑल्टो और उसके दोस्तों से मिलें। 6 अलग-अलग कैरेक्टर अनलॉक करें जिनमें से हरेक की अपनी अलग खासियतें हैं।
• जेन मोड। मंत्रमुग्ध कर देने वाले साउंडट्रैक वाले इस शानदार मोड से ओडिसी के सबसे आधारभूत तत्वों का मजा लें: कोई स्कोर, कॉइन या पावर-अप का झंझट नहीं। यहां बस आप होंगे और एक अंतहीन रेगिस्तान।
• फोटो मोड। गेम को पॉज करने वाली स्क्रीन से, गेम को कैमरे की नजर से देखें और अपने रेगिस्तानी सफर की शानदार तस्वीरें लें। परफेक्ट शॉट लेने के लिए पैन करें, जूम करें और अपने प्रियजनों के साथ वे तस्वीरें शेयर करें।
• ओरिजनल म्यूजिक और खुद से तैयार किया गया ऑडियो। हेडफ़ोन लगाएं!
• iCloud सपोर्ट। अपने Mac, iPhone, iPad, और Apple TV पर चलाएं और आपकी प्रगति हमेशा सिंक की जाएगी।
क्या नया है
संस्करण 1.1.6
Hello explorers! We're happy to let you know that we have updated Alto's Odyssey — Remastered. This update introduces a handful of UI improvements and minor UI bug fixes that ought to make your journey through the endless desert a smoother one. Catch you on the other side of the dunes!
ऐप गोपनीयता
डेवलपर Snowman ने बताया है कि ऐप के गोपनीयता संबंधी व्यवहारों में नीचे दिए गए वर्णन के अनुसार डेटा का उपयोग शामिल हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए डेवलपर की गोपनीयता नीति देखें।
आपसे नहीं जुड़ा हुआ डेटा
निम्न डेटा एकत्रित किया जा सकता है, लेकिन यह आपकी पहचान से नहीं जोड़ा जाता है :
- उपयोग डेटा
गोपनीयता संबंधी तौर-तरीक़े अलग-अलग हो सकते हैं; उदाहरण के तौर पर, वे आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले फ़ीचर्स या आपकी उम्र के आधार पर विभिन्न हो सकते हैं। अधिक जानें
जानकारी
- प्रदाता
- Snowman
- आकार
- 149 MB
- श्रेणी
- गेम्स
- संगतता
-
- iPhone
- iOS 13.0 या बाद का संस्करण आवश्यक है।
- iPad
- iPadOS 13.0 या बाद का संस्करण आवश्यक है।
- iPod touch
- iOS 13.0 या बाद का संस्करण आवश्यक है।
- Mac
- macOS 11.0 या बाद का संस्करण आवश्यक है।
- Apple TV
- tvOS 13.0 या बाद का संस्करण आवश्यक है।
- Apple Vision
- visionOS 1.0 या बाद का संस्करण आवश्यक है।
- गेम नियंत्रक
- अनुशंसित डेवलपर, Snowman ने इस गेम को कंट्रोलर के साथ खेलने के लिए डिज़ाइन किया है, ताकि इसका सर्वोत्तम अनुभव मिल सके।
- भाषाएँ
-
अंग्रेज़ी, अरबी, इतालवी, कोरियाई, जर्मन, जापानी, डच, डैनिश, तुर्की, नॉर्वेजियाई बोकमाल, पारंपरिक चीनी, पुर्तगाली, पोलिश, फ़्रेंच, रूसी, वेल्श, सरलीकृत चीनी, स्पेनी, स्वीडिश
- उम्र रेटिंग
- 4+
- कॉपीराइट
- © 2023 Team Alto
समर्थन
-
गेम नियंत्रक
इस गेम को अपने पसंदीदा संगत नियंत्रक के साथ खेलें।
-
Game Center
दोस्तों को चुनौती दें और लीडरबोर्ड और उपलब्धियाँ देखें।