Apple Arcade
Patterned 4+
उलझाते, निरंतर दोहराते पैटर्न
BorderLeap
स्क्रीनशॉट
विवरण
Patterned एक अनोखा पहेली गेम है जो आपको दोहराते, निरंतर पैटर्न की मोहक और ख़ूबसूरत दुनिया में ले जाता है।
हर पैटर्न एक स्केच के रूप में शुरू होता है और आपको विज़ुअल सुराग़ों की मदद से उसके उलझे हुए टुकड़ों को दोबारा जोड़ना होगा। टुकड़ा-टुकड़ा जोड़कर, बढ़ते रंग और आकार से हर पैटर्न जीवित हो उठता है। और जब आख़िरी टुकड़ा जोड़ा जाता है तो पैटर्न स्क्रीन को रंग से भर देता है।
जिगसॉ पहेली से प्रेरित, लेकिन एक अनोखे ट्विस्ट के साथ…
Patterned में आपका मक़सद है स्क्रीन पर दोहराते पैटर्न के उल्टे-पल्टे टाइल को फिर से एक साथ जोड़ना। जैसे-जैसे आप टुकड़े जोड़ेंगे तो आप पाएँगे कि पहेली के कोने दूसरी ओर दोहराए जाते हैं। हर पहेली सुलझाने के लिए ऐसे सुराग़ों की मदद लें।
बच्चों और बड़ों, सबके लिए…
फूलों से लेकर वॉटरकलर पेंटिंग तक, या डायनासॉर से कुंग-फ़ू सूशी तक, Patterned हर किसी के लिए अलग-अलग डिज़ाइन से भरा है।
छिपे ऐनिमेशन…
कई पैटर्न में छिपे छोटे-छोटे ऐनिमेशन हैं जो आपके पहेली सुलझाने पर चलते हैं। क्या आप उन सभी को ढूँढ सकते हैं?
जितना चाहें उतना वक़्त लगाएँ…
आसानी से डिवाइस पर पहेली शुरू करें और बाद में ख़त्म करें। या चाहे एक डिवाइस पर शुरू करके दूसरे डिवाइस पर खेलना जारी रखें।
ख़ूबसूरत संगीत…
गेमप्ले में शांत, सुकूनभरे संगीत के साथ रिलैक्स करें और अपनी मनपसंद रफ़्तार के साथ खेलें।
दुनिया भर में अलग-अलग जगहों से प्रेरित डिज़ाइन…
Patterned में 1500 से ज़्यादा सुंदर, दुनिया भर के कलाकारों द्वारा हाथ से बनाए पैटर्न हैं। साल भर नई पहेलियाँ नियमित रूप से रिलीज़ होती रहेंगी!
क्या नया है
संस्करण 5.9.7
हेलो पैटर्न वाले प्रशंसकों! इस विशाल अपडेट में नए शरद ऋतु पैटर्न और दैनिक पहेलियों में हर हफ्ते एक नया बोनस शामिल है!
ऐप गोपनीयता
डेवलपर BorderLeap ने बताया है कि ऐप के गोपनीयता संबंधी व्यवहारों में नीचे दिए गए वर्णन के अनुसार डेटा का उपयोग शामिल हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए डेवलपर की गोपनीयता नीति देखें।
आपसे नहीं जुड़ा हुआ डेटा
निम्न डेटा एकत्रित किया जा सकता है, लेकिन यह आपकी पहचान से नहीं जोड़ा जाता है :
- उपयोग डेटा
गोपनीयता संबंधी तौर-तरीक़े अलग-अलग हो सकते हैं; उदाहरण के तौर पर, वे आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले फ़ीचर्स या आपकी उम्र के आधार पर विभिन्न हो सकते हैं। अधिक जानें
जानकारी
- प्रदाता
- BorderLeap, LLC
- आकार
- 406.6 MB
- श्रेणी
- गेम्स
- संगतता
-
- iPhone
- iOS 13.0 या बाद का संस्करण आवश्यक है।
- iPad
- iPadOS 13.0 या बाद का संस्करण आवश्यक है।
- iPod touch
- iOS 13.0 या बाद का संस्करण आवश्यक है।
- Apple TV
- tvOS 13.0 या बाद का संस्करण आवश्यक है।
- Apple Vision
- visionOS 1.2 या बाद का संस्करण आवश्यक है।
- गेम नियंत्रक
- अनुशंसित डेवलपर, BorderLeap ने इस गेम को कंट्रोलर के साथ खेलने के लिए डिज़ाइन किया है, ताकि इसका सर्वोत्तम अनुभव मिल सके।
- भाषाएँ
-
हिंदी, अंग्रेज़ी, अरबी, इंडोनेशियाई, इतालवी, कैटलन, कोरियाई, क्रोएशियन, ग्रीक, चेक, जर्मन, जापानी, डच, डैनिश, तुर्की, थाई, नॉर्वेजियाई बोकमाल, पारंपरिक चीनी, पुर्तगाली, पोलिश, फ़िनिश, फ़्रेंच, मलेय, यूक्रेनियाई, रूसी, रोमानियाई, वियतनामी, सरलीकृत चीनी, स्पेनी, स्लोवाक, स्वीडिश, हंगेरियन, हीब्रू
- उम्र रेटिंग
- 4+
- कॉपीराइट
- © 2024 BorderLeap, LLC
समर्थन
-
गेम नियंत्रक
इस गेम को अपने पसंदीदा संगत नियंत्रक के साथ खेलें।
-
Game Center
दोस्तों को चुनौती दें और लीडरबोर्ड और उपलब्धियाँ देखें।