

गोपनीयता परिभाषा और उदाहरण
उन डेटा प्रकारों के बारे में और जानें जिन्हें कोई ऐप एकत्र कर सके और डेवलपर या उसके तृतीय-पक्ष साझेदार इसका उपयोग कैसे कर सकें।
डेटा के प्रकार
संपर्क जानकारी
नाम
जैसे नाम या उपनाम।
ईमेल पता
शामिल है, लेकिन सिर्फ़ हैश किए गए ईमेल पते तक सीमित नहीं है।
फ़ोन नंबर
शामिल है, लेकिन सिर्फ़ हैश किए गए फ़ोन नंबर तक सीमित नहीं है।
भौतिक पता
जैसे घर का पता, भौतिक पता या डाक का पता।
अन्य यूज़र की संपर्क जानकारी
कोई अन्य जानकारी जिसका उपयोग ऐप के बाहर आपसे संपर्क करने के लिए किया जा सकता है।
सेहत और फ़िटनेस
सेहत
सेहत और मेडिकल डेटा, जिसमें यह जानकारी शामिल है, लेकिन इस तक सीमित नहीं है : क्लिनिकल सेहत रिकॉर्ड API, HealthKit API और संचलन डिसऑर्डर API या सेहत संबंधी मानव विषय का शोध या आपके द्वारा दिया जाने वाला कोई भी अन्य सेहत या मेडिकल डेटा।
फ़िटनेस
फ़िटनेस और एक्सरसाइज़ डेटा।
वित्तीय जानकारी
भुगतान जानकारी
जैसे भुगतान का प्रकार, भुगतान कार्ड का नंबर या बैंक खाते का नंबर। यदि किसी ऐप द्वारा भुगतान सेवा का उपयोग किया जाता है और भुगतान जानकारी ऐप के बाहर दर्ज की जाती है, तो यह जानकारी इस सेक्शन में दिखाई नहीं देगी।
क्रेडिट जानकारी
जैसे क्रेडिट स्कोर।
अन्य वित्तीय जानकारी
जैसे वेतन, आय, संपत्ति, ऋण या कोई अन्य वित्तीय जानकारी।
स्थान
सटीक स्थान
वह जानकारी जिससे आपके स्थान को अक्षांश और देशांतर के समान ही या उससे ज़्यादा रिज़ोल्यूशन में तीन या उससे ज़्यादा दश्मलव स्थानों के ज़रिए बताया जाता है।
अनुमानित स्थान
वह जानकारी जिससे आपके स्थान को अक्षांश और देशांतर की तुलना में कम रिज़ोल्यूशन में तीन या उससे ज़्यादा दश्मलव स्थानों के ज़रिए बताया जाता है, जैसे अनुमानित स्थान सेवा।
संवेदनशील जानकारी
जैसे जातीय या नस्लीय डेटा, लैंगिक अभिविन्यास, गर्भावस्था या बच्चे को जन्म देने से जुड़ी जानकारी, विकलांगता, धार्मिक या दार्शनिक मान्यताएँ, श्रमिक संघ की सदस्यता, राजनीतिक राय, आनुवंशिक जानकारी या बायोमेट्रिक डेटा।
संपर्क
जैसे संपर्कों की सूची, एड्रेस बुक या सोशल ग्राफ़।
यूज़र कॉन्टेंट
ईमेल या SMS
जिसमें विषय, प्रेषक, प्राप्तकर्ता और ईमेल या संदेश के कॉन्टेंट शामिल हैं।
तस्वीरें या वीडियो
आपकी तस्वीरें या वीडियो।
ऑडियो डेटा
आपकी आवाज़ या ध्वनि रिकॉर्डिंग।
गेमप्ले कॉन्टेंट
जैसे गेम में जनरेट किया गया कॉन्टेंट।
ग्राहक सहायता
ग्राहक सहायता अनुरोध के दौरान जनरेट किया गया डेटा।
अन्य यूज़र कॉन्टेंट
कोई अन्य कॉन्टेंट जो आप जनरेट करते हैं।
ब्राउज़िंग हिस्ट्री
आपके द्वारा देखे गए कॉन्टेंट की वह जानकारी जो ऐप का हिस्सा नहीं है, जैसे वेबसाइट।
खोज हिस्ट्री
ऐप में की गई खोज की जानकारी।
पहचानकर्ता
यूज़र ID
जैसे स्क्रीन नाम, हैंडल, खाता ID, असाइन किया गया यूज़र ID, ग्राहक संख्या, संभावित पहचानकर्ता या अन्य यूज़र या खाता-स्तरीय ID जिसका उपयोग आपकी या आपके खाते की पहचान करने के लिए किया जा सकता है।
डिवाइस ID
जैसे डिवाइस का विज्ञापन पहचानकर्ता या अन्य डिवाइस-स्तरीय ID।
ख़रीदारी हिस्ट्री
आपकी ख़रीदारियाँ या ख़रीदारी की आदतें।
उपयोग डेटा
उत्पाद से इंटरैक्शन
जैसे ऐप लॉन्च, टैप, क्लिक, स्क्रोलिंग जानकारी, संगीत सुनने का डेटा, वीडियो व्यू, गेम में सहेजा गया स्थान, वीडियो या गीत या ऐप में आपके इंटरैक्शन से संबंधित अन्य जानकारी।
विज्ञापन डेटा
आपके द्वारा देखे गए विज्ञापनों की जानकारी।
अन्य उपयोग डेटा
ऐप में आपकी ऐक्टिविटी से संबंधित अन्य डेटा।
डायग्नॉस्टिक
क्रैश डेटा
जैसे क्रैश लॉग।
कार्यक्षमता संबंधी डेटा
जैसे लॉन्च करने का समय, हैंग रेट या ऊर्जा का उपयोग।
अन्य डायग्नॉस्टिक डेटा
ऐप से संबंधित तकनीकी डायग्नॉस्टिक को आँकने के उद्देश्य से एकत्रित किया गया कोई अन्य डेटा।
अन्य डेटा प्रकार
अन्य डेटा प्रकार जिनका उल्लेख नहीं किया गया है।
डेटा का उपयोग
विज्ञापन या मार्केटिंग
तृतीय‑पक्ष के विज्ञापन
जैसे ऐप में तृतीय पक्ष के विज्ञापन दिखाना या उन अधिकृत लोगों के साथ डेटा शेयर करना जो तृतीय पक्ष के विज्ञापन दिखाते हैं।
डेवलपर के विज्ञापन या मार्केटिंग
जैसे ऐप में डेवलपर के स्वयं के विज्ञापन दिखाना, आपको सीधे मार्केटिंग संचार भेजना या उन पक्षों के साथ डेटा शेयर करना जो आपको विज्ञापन दिखाएँगे।
ऐनालिटिक्स
आपके व्यवहार का मूल्यांकन करने के लिए डेटा का उपयोग करना, जिसमें मौजूदा उत्पाद फ़ीचर्स की प्रभावशीलता को समझना, नए फ़ीचर्स की योजना बनाना या ऑडियंस के साइज़ या विशेषताओं को आँकना शामिल है।
उत्पाद वैयक्तिकरण
आपको जो दिखाई देता है, उसे कस्टमाइज़ करना, जैसे अनुशंसित उत्पादों की सूची, पोस्ट या सुझाव।
ऐप फ़ंक्शनैलिटी
जैसे ऐप में आपको प्रमाणित करना, फ़ीचर्स सक्षम करना, धोखाधड़ी रोकना, सुरक्षा के उपाय लागू करना, सर्वर अपटाइम सुनिश्चित करना, ऐप क्रैश कम करना, स्केलेबिलिटी और कार्यक्षमता को बेहतर बनाना या ग्राहक सहायता प्रदान करना।
अन्य उद्देश्य
कोई अन्य उपयोग जो सूचीबद्ध नहीं है।
आपसे जुड़ा हुआ डेटा
डेटा जो आपकी पहचान से जुड़ा हुआ है (आपके खाते, डिवाइस या अन्य जानकारी के माध्यम से)।
संबंधित गोपनीयता क़ानूनों के तहत जैसे परिभाषित किया गया है, “निजी जानकारी” और “निजी डेटा” आपसे जुड़ा हुआ माना जाता है। डेवलपर को डेटा एकत्र करने के बाद कुछ गतिविधियों से बचना है ताकि वह डेटा आपसे जुड़ा न हो :
• उन्हें डेटा को आपकी पहचान से जोड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
• उन्हें डेटा को अन्य डेटा सेट से नहीं जोड़ना चाहिए जिनसे आपकी पहचान से जोड़ा जा सकता है।
डेटा जो आपसे नहीं जुड़ा हुआ है
डेटा जो आपकी पहचान से नहीं जुड़ा हुआ है (आपके खाते, डिवाइस या अन्य जानकारी के माध्यम से)।
आपको ट्रैक करने के लिए उपयोग किया गया डेटा
ट्रैकिंग
ट्रैकिंग तब होती है जब आपके या आपके डिवाइस से संबंधित एकत्रित किया गया डेटा लक्षित विज्ञापन या विज्ञापन आँकने के उद्देश्यों के लिए तृतीय-पक्ष के डेटा से जुड़ा हुआ है। ट्रैकिंग तब भी की जा सकती है जब आपके या आपके डिवाइस से संबंधित डेटा को डेटा ब्रोकर के साथ शेयर किया जाता है।
निम्न स्थितियों में ट्रैकिंग नहीं होती है :
• जब डेटा केवल आपके डिवाइस पर जुड़ा हुआ है और उस डिवाइस से इस प्रकार से नहीं भेजा जाता है जिससे आपकी या आपके डिवाइस की पहचान किया जा सके।
• जब डेटा ब्रोकर उनके साथ शेयर किए गए डेटा का उपयोग धोखाधड़ी की पहचान करने और उसे रोकने या सुरक्षा उद्देश्यों के लिए और केवल डेवलपर की ओर से करते हैं।
तृतीय‑पक्ष
तृतीय‑पक्ष डेटा वह डेटा है जो ऐप्स, वेबसाइट या डेवलपर की ओनरशिप में नहीं आने वाली ऑफ़लाइन प्रॉपर्टी के ज़रिए आपके या आपके डिवाइस से संबंधित एकत्रित किया जाता है।